Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

संसद की ओर जा रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, बजरंग पूनिया बोले – पुलिस अधिकारी कर रहे बदतमीजी

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में भारतीय पहलवान पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवान कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं।

बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने मानसिक और शारीरक शोषण का आरोप लगाया है। पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी के साथ-साथ डब्ल्यूएफआई पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी बीच प्रदर्शनकारी पहलवानों ने संसद भवन की ओर मार्च निकाला। जिसके बाद कई पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पहलवानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक को हिरासत में लिया है। इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम 11:30 बजे नई संसद की ओर कूच करेंगे। मैं पुलिस प्रशासन से अपील करूंगा कि हम शांतिपूर्वक जाएंगे, हमें परेशान न किया जाए। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें।

पूनिया ने आरोप लगाया था कि पुलिस के अधिकारी बदतमीजी कर रहे हैं। परिवारों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। आज महा पंचायत होगी। हमने इसकी अनुमति के लिए कल ही आवेदन दे दिया था। पुलिस हमारे लोगों को गुमराह कर रही है। हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *