Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

आंधी और तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात, सेना को बुलाया गया, MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली : IMD के लेटेस्ट अपडेट में अगले दो दिनों तक बिहार-झारखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है। उसके बाद इसमें कमी आ सकती है। इसके अलावा, 25 सितंबर से दक्षिण पश्चिम मॉनसून राजस्थान के पश्चिमी इलाके से वापस होना शुरू होगा। देश के कई राज्यों में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में 21 सितंबर यानी गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। आज शनिवार को यहां 4 घंटे में ही 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से अंबाझरी लेक ओवरफ्लो हो गया और इसी वजह से निचले इलाकों में पानी घुस गया है। शहर में बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक 500 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। राहत बचाव तेज गति से हो इसलिए सेना की दो यूनिट बुलाई गई हैं। IMD ने शनिवार और रविवार नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने बताया कि मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और दिल्ली में मानसून ने अपना कोटा पूरा कर लिया है। इस वर्ष 1 से 22 मई के दौरान मध्य प्रदेश में 927.5 मिमी और दिल्ली में 532.3 मिमी बरसात हो चुकी है। जो औसत बारिश से ज्यादा है। नया सिस्टम एक्टिव होने का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। यहां के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सीतामढ़ी, पटना, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं बात पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 24 सितंबर को, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान व निकोबार द्वीप में 23-27 सितंबर के बीच भारी बरसात देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में कल 24 सितंबर को कई हिस्सों में बरसात होने की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *