Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

असम में सेना के जवान की मौत पार्थिव शरीर आज दिल्ली पहुंचेगा

  • किन्नौर में कल होगा अंतिम संस्कार, टहनियों की चपेट में आने से हुई थी मौत

असम: हिमाचल के जवान की असम में मौत हो गई है, जिसका पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। जानकारी सेना ने परिवार को दी है। जवान की पहचान किन्नौर जिले के सांगला तहसील के थैमगारंग पंचायत के रहने वाले पुष्पेंद्र नेगी के तौर हुई है। 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात 29 वर्षीय नेगी तेज हवाओं से गिरी पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गए। घटना सोमवार की है।

सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज असम से दिल्ली के लिए फ्लाइट निर्धारित है। पार्थिव शरीर को दिल्ली से चंडीगढ़ और फिर सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव थेमगारंग ले जाया जाएगा। हालांकि, खराब मौसम की स्थिति के कारण शव को पहुंचाने में देरी हो सकती है।

पुष्पेंद्र नेगी अपनी पत्नी कीर्ति नेगी के साथ।

पुष्पेंद्र नेगी अपनी पत्नी कीर्ति नेगी के साथ।

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार कल सुबह तक शव के किन्नौर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नायक पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र नेगी, माता सरला देवी, पत्नी कीर्ति नेगी और छह वर्षीय बेटे एतिक को छोड़ गए हैं। उनके निधन से थेमगारंग और पूरे किन्नौर जिले में शोक की लहर है। परिवार गहरे सदमे में है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *