Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

पर्यटकों से गुलजार हुआ हिमाचल, एक दिन में हो रही 20 हजार से अधिक गाड़ियों की एंट्री

शिमला : अब नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहाड़ी राज्य का रूख कर रहे है। पर्यटन नगरी मनाली, मैक्लोडगंज, धर्मशाला, शिमला आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। नया साल के जश्न पर पर्यटकों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। कल हजारों पर्यटक मनाली पहुंचे। उन सभी का स्वागत यहां पर लंबे ट्रैफिक जाम ने किया। पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशकत करनी पड़ रही है।

एक दिन में 20 हजार गाड़ियों की एंट्री

पर्यटक नगरी में सिर्फ मंगलवार के दिन में 20,00 वाहन मनाली पहुंचे हैं। अब आने वाले दिनों में फिर से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी और सैलानियों सहित मनाली पुलिस को ट्रैफिक जाम की समस्या को सुलझाना एक बड़ी चनौती होगी। वही शिमला में भी पर्यटकों का खासा जमावड़ा लगा हुआ था। धर्मशाला मैकलोडगंज में भी काफी तादाद में सैलानी पहुंचे।

एक घंटे के सफर में लग रहे है 3-5 घंटे

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की बाढ़ से कई जगहों पर लंबे जाम लग चुके है। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक पहाड़ी राज्य में पहुंच रहे है। जिसकी वजह से मनाली से लेकर अटल टनल तक कई जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घंटों -घंटों तक लोग जाम से जूझ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, मनाली में 8 जगहों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। एक घंटे के सफर को पूरा करने में लगभग 3 से 5 घंटे लग रहे है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *