Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

तमिलनाडु में बस ने 2 कार कुचलीं, 9 की मौत:4 घायल, कारें पूरी तरह चकनाचूर; बस का टायर फटने से हादसा

चेन्नई : तमिलनाडु के कडलूर जिले में बुधवार रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का स्टेट हाईवे पर टायर फट गया था।

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों को कुचल दिया। दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तित्ताकुडी और पेरंबलूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद क्रेन से वाहन हटाकर यातायात चालू किया गया।

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों से टकरा गई।

बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मुख्यमंत्री ने मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *