Breaking
Sun. Feb 22nd, 2026

108 तरह के फूलों से सजा खाटू दरबार:20 फीट ऊंचा डमरू आकर्षण का केंद्र; हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

सीकर : बाबा खाटूश्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज दूसरा दिन है। आज श्याम बाबा का गुलाबी फूलों से श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को लाल और पीले कपड़ों से सजाया गया है। इधर, रींगस से खाटू तक श्रद्धालुओं की लाइनें आगे बढ़ रही हैं।

मेले के दूसरे दिन बंगाल से आए गुलाबी फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया है। 108 तरह के फूलों से दरबार को सजाया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर भी करीब 20 फीट ऊंचा डमरू बनाया गया है।

खाटूश्यामजी के मंदिर परिसर में फूलों की लड़ियों से श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालु लगातार दर्शन करने आगे बढ़ रहे हैं।

खाटूश्यामजी के मंदिर परिसर में फूलों की लड़ियों से श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालु लगातार दर्शन करने आगे बढ़ रहे हैं।

मेले के दूसरे दिन श्रद्धालु 14 लाइनों में लगकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं।

आज श्याम बाबा का गुलाबी रंग के फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है।

आज श्याम बाबा का गुलाबी रंग के फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है।

पहले दिन मेले में बाबा श्याम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ लगी। पहले दिन लाखों लोगों ने बाबा श्याम की श्वेत श्रृंगार छवि के दर्शन किए और आज रविवार यानी सप्ताहांत का दिन होने के कारण भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। अनुमान के अनुसार, आज देशभर से करीब 2-3 लाख श्रद्धालुओं के खाटू पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से पहुंचे रहे हैं श्रद्धालु

राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त निशान लेकर पहुंच रहे हैं। जयकारों के साथ ढोल पर नाचते-गाते पहुंचते भक्तों से मेले में पहले दिन ही रौनक शुरु हो गई।

मेले की शुरुआत के साथ ही खाटूश्यामजी में भंडारों व सेवा शिविर भी लगना शुरू हो गए हैं। रींगस खाटू पदयात्रा मार्ग सहित पूरी खाटू नगरी में दर्जनों शिविर ओर भंडारे लगे हुए हैं। मेला परवान चढ़ने के साथ इनकी संख्या 500 से ज्यादा होने की संभावना है।

भगवान श्रीकृष्ण की करीब 10 फीट की मूर्ति भी लगाई गई

प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। इस बार बाबा श्याम का यह मेला आठ दिन का होगा। इसमें सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद से बाबा श्याम रोजाना नए श्रृंगार के साथ अपने भक्तों को लगातार दर्शन देंगे। देश- विदेश के 108 तरह के फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर भी करीब 20 फीट ऊंचा डमरू बनाया गया है।

इसके अलावा भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों को जगह दी गई है। इसके अलावा, दरबार में भगवान श्रीकृष्ण की करीब 10 फीट की मूर्ति भी लगाई गई है। मूर्ति में श्रीकृष्ण बांसूरी बजाते नजर आ रहे हैं। हरे, लाल व नीले रंग में मोतियों वाले मुकुट और गले में वैजयंती माला पहने हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *