तेहरान/तेल अवीव : ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध ने अब एक नया मोड़ लिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने बुधवार को जंग का एलान करते हुए ट्विटर (एक्स) पर लिखा, “हैदर के नाम पर जंग शुरू होती है। हम आतंकी यहूदी शासन को कड़ा जवाब देंगे।” उनके इस पोस्ट के बाद ईरान ने इजराइल के विभिन्न शहरों पर 25 मिसाइलें दागीं। जवाबी हमले में इजरायल ने भी ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद ईरान ने इजरायल की ओर फत्ताह मिसाइलें दागीं हैं। इधर, अमेरिका ने यरूशलेम में तीन दिनों के लिए अपना दूतावास बंद कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि, हमें पता है कि खामेनेई कहां छुपा है। अब ट्रंप का अगला कदम क्या होगा, इसपर सबकी निगाहें टिकी हैं।
तेल अवीव के एक हिस्से को खाली करने की चेतावनी जारी
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने तेल अवीव के एक हिस्से को खाली करने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में हिब्रू में एक बयान शामिल है, जिसमें निवासियों से उत्तरी तेल अवीव के हिस्से को तुरंत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह धमकी तब आई है, जब IDF ने फ़ारसी में इसी तरह की चेतावनी जारी की थी, जिसमें तेहरान के एक हिस्से से लोगों को निकालने का आग्रह किया गया था। ईरानी चेतावनी में एक नक्शा है, जो इज़राइली चेतावनी में शामिल नक्शे के समान दिखाई देता है।

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर अमेरिका करेगा हमला? ट्रंप का बड़ा संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला कर सकता है।
तेहरान की रिफाइनरियों और तेल डिपो पर इजरायल का हमला
इजरायली सेना ने ईरान पर हमलों का एक नया दौर शुरू किया, जिसमें राजधानी तेहरान के निकट रिफाइनरियों और तेल डिपो को निशाना बनाया गया, जबकि क्षेत्रीय बलों के बीच लड़ाई लगातार छठे दिन भी जारी रही।
फुटेज…

ईरान ने मंगलवार दोपहर बाद इजराइल की राजधानी तेल अवीव के हर्जीलिया टाउन में स्थित खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर अटैक किया।

तेल अवीव के उत्तरी इलाके में ईरानी हमले के बाद के फुजेट।

इजराइल के ब्रेई ब्राक में एयर स्ट्राइक के बाद कई इमारतें मलबे में बदल गईं।

ईरान की राजधानी तेहरान पर इजराइली हमले के बाद एक तेल रिफाइनरी से धुआं निकलता हुआ।

इजराइली हमले में अपने लोगों के मारे जाने पर शोक मनाती ईरानी महिलाएं

