Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून से होगी शुरू

  • इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 65038 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

नई दिल्ली : इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू की परीक्षाएं पूरे भारत वर्ष में 1 जून 2023 से शुरू होने जा रही है जो की 7 जुलाई 2023 को समाप्त होंगी।

इग्नू द्वारा पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किये जा चुके है हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड किये जा चुके है।

डॉ. धर्म पाल ने बताया की हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में इग्नू द्वारा कुल 36 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है, जिनमें से 8 परीक्षा केंद्र हरियाणा की विभिन्न जेलों में स्थापित किये गए है जून माह में होने वाली परीक्षाओं में कुल 65038 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा दे रहे है।

सभी परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए सभी इंतज़ाम कर लिए गए हैं। इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से सभ परीक्षा नियंत्रको के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया है, जिसमे उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई गयी। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंच जाएं और इग्नू द्वारा जारी आईडी कार्ड और हॉल टिकट साथ लेकर जायें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *