Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

इन राज्यों में होगी भारी बारिश तो दिल्ली-UP में बूंदाबांदी के आसार, 15 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली : देश में मौसम का मिजाज काफी बदल रहा है। सुबह-सुबह अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को फैन बंद करना पड़ रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने भारत के कुछ राज्यों में अभी भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि दिल्ली-NCR, UP और पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आज बुधवार 11 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। यहां बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी।

बुधवार को पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम,असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बात अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और मणिपुर की करें तो यहां भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला,मंडी समेत कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है, जिसके चलते राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी तेज हवा, गरज के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। जबकि दक्षिणी राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

15 अक्टूबर से UP में गिरने लगेगा तापमान

IMD ने देश के सबसे बड़े राज्य UP से मॉनसून के पूरी तरह से चले जाने का ऐलान कर दिया है। तेज धूप के कारण दिन में उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम को मौसम थोड़ा सुहावना रहता है पर दिन में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 15 अक्‍टूबर से गुलाबी ठंड का आगाज हो जाएगा। शाम होते ही तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *