Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

मानसूनी बादलों ने बढ़ाई चिंता, अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

नई दिल्ली : समूचे देश में मानसून की आगमन के साथ ही मौसम अब सुहावना हो चुका है। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है। कई राज्यों में आसमान से राहत की वर्षा हो रही है तो कई राज्यों में भारी बारिश ने जान-माल को काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश को लेकर जिस तरह का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है, उसे जानकर बारिश से अत्यधिक प्रभावित इलाके के लोगों की नींद उड़ जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई।भारी बारिश से राजधानी में कई जगहों पर जल भराव हो गया है। नोएडा के भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। मौसम विभाग की ओर से 19 राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले चार दिनों तक देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर IMD द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र शामिल हैं।

यूपी-बिहार में अगले 4 दिनों तक हो सकती है मूसलाधार बारिश

भारी बारिश ने यूपी और उससे सटे राज्य बिहार दोनों का हाल ख़राब कर रखा है। दोनों राज्यों के कई जिलों में पिछले 3 दिनों हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4 दिनों तक बारिश के किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और सहारनपुर, पटना, लखीसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां भारी बारिश के बाद असम, सिक्किम और हिमाचल के कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस बाढ़ से जान-माल की काफी क्षति हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *