Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अब EPF स्कीम पर मिलेगी 8.15% ब्याज, सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खाते के लिए ब्याज दर 8.15% घोषित की है। ईपीएफ खाते पर ब्याज दर की घोषणा 24 जुलाई, 2023 को एक सर्कुलर के माध्यम से की गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खाते पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की थी और मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। अगस्त तक ईपीएफओ सदस्यों के खाते में ब्याज का पैसा आने लगेगा।

सर्कुलर के अनुसार, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना, 1952 के पैरा 60 के प्रावधानों के अनुसार ईपीएफ योजना के प्रत्येक सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% की दर से ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराया है। आपसे अनुरोध है कि सदस्यों को उक्त ब्याज जमा करने के लिए सभी संबंधितों खाते को आवश्यक निर्देश जारी करें।

सूत्रों के अनुसार, ईपीएफ खाते में ब्याज का राशि आने में इस बार पिछले साल की तरह इसमें देरी नहीं होगी। सात करोड़ ईपीएफओ सदस्यों का इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि बोर्ड ने इसी साल मार्च में ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था। पिछले वित्त वर्ष में यह दर 8.10 फीसदी थी। कर्मचारी ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने ब्याज की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए ई-पासबुक पर क्लिक करना होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *