Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

भारत-न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द: दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलकर किया टाइमपास

  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 – 20 नवंबर को

वेलिंग्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम पहला मुकाबला खेलने उतरी थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में फुटबॉल खेलकर टाइमपास करते नजर आए। अब दूसरा टी-20 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन वेलिंग्टन में लगातार बारिश आ रही थी। बारिश नहीं रुकी ऐसे में करीब डेढ़-पौने दो घंटे इंतजार करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

भारतीय सिलेक्टर्स ने इस दौरे में युवाओं पर दांव खेला है। टीम की कमान हार्दिक पंड्या के पास है। उनके सामने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराने की चुनौती है। पिछली बार उन्हें आयरलैंड दौरे में टीम का कप्तान बनाया गया था। जहां से वे जीत कर लौटे थे। इस बार सामना केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम से है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *