Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

Ind vs NZ-ODI-Series : 2 ओवर और होते तो भारत यह मैच हार जाता, 1-0 से न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम की

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। न्यूजीलैंड के रन रेट के मुताबिक अगर 2 ओवर और होते तो भारत यह मैच ही हार जाता, जो रन रेट चल रहा था वह 5 से ऊपर था, जबकि 3 से ऊपर भी होता तो भी न्यूजीलैंड जीत की ओर थी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। दूसरा वनडे भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।
इस मैच में अगर दो ओवर और हो गए होते तो न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती। किसी भी वनडे मैच में फैसला होने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी है। तीसरे वनडे में खेल रोके जाने के समय कीवी टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 50 रन आगे थी लेकिन, 20 ओवर पूरे नहीं होने के कारण नतीजा सामने नहीं आया।

भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
तीसरे वनडे में टीम इंडिया हर मोर्चे पर फ्लॉप रही। बल्लेबाजी में वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी अच्छी पारी नहीं खेल सका। इसी तरह 18 ओवर की गेंदबाजी में भारत का कोई भी बॉलर खास प्रभाव नहीं डाल सका।

2019 से घर में कोई सीरीज नहीं हारी है कीवी टीम
न्यूजीलैंड की टीम पिछले कुछ सालों से घरेलू जमीन पर वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कीवी टीम को घर में 2019 के बाद से किसी भी वनडे सीरीज में हार नहीं मिली है। 2019 में उसे भारत ने 4-1 से हराया था। उसके बाद से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दो बार और भारत व नीदरलैंड को 1-1 बार 3-0 के अंतर से हराया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *