Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

IND vs WI: विराट कोहली ने दूसरे टेस्‍ट में लगाई रेकॉर्ड की झड़ी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में उतरते ही इतिहास रच दिया है। कोहली का अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर के सभी फॉर्मेट में यह 500वां मैच है। इस मैच के साथ ही कोहली सचिन तेंदुलकर के क्‍लब में शामिल हो गए हैं। कोहली इस मामले में चौथे भारतीय और दुनिया के 10वें क्रिकेटर हैं। अगर कोहली अपने 500वें मैच में आज 13 रन और बनाकर शतक पूरा कर लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रेकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

विराट कोहली अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 25,500 रन के आंकड़े को पार करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यहां तक पहुंचने वाले सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम सर्वाधिक 34,357 रन दर्ज हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी यहां तक नहीं पहुंच सके। सौरव गांगुली ने 18,575 तो एमएस धोनी ने 17,266 रन बनाए। वहीं कोहली यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले सक्रिय बल्‍लेबाज हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में कोहली 74 रन बनाते ही दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जैक कैलिस का रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। कोहली ने 74 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,535 रन पूरे किए और इसके साथ ही वह दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को पछाड़ दिया। कैलिस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,534 रन हैं तो वहीं अब कोहली के 25,548 रन हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय करियर सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन
  2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 28016 रन
  3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 27483 रन
  4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 25957 रन
  5. विराट कोहली (भारत) – 25,548 रन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *