Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, स्पिन विकेट के बावजूद कुलदीप को नहीं मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुक़ाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA) में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करे का फैसला किया। लेकिन यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और उसे शुरुआत में ही दो बड़े झटके लग गए हैं।

दो रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका लगा। उस्मान ख्वाजा तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने इस मैच में अपनी पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, अंपायर ने पहले ख्वाजा को आउट नहीं दिया था, लेकिन सिराज ने कप्तान रोहित को डीआरएस लेने पर मजबूर किया और रिव्यू में दिखा की गेंद स्टंप पर जाकर लग रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और टीम इंडिया को पहली सफलता मिल गई। इसके तुरंत बाद मोहम्मद शमी ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड वॉर्नर को अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वॉर्नर ने पांच गेंद में एक रन बनाया।

चार मैचों यह सीरीह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के माध्यम से भारत के लिए बहुत अहम है। अगर भारत इस सीरीज में दो से अधिक मैच अपने नाम करते हुए सीरीज जीत जाता है तो वह डबल्यूटीसी के फ़ाइनल में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया 4-0 के अंतर से हार जाता है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *