Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

ODI Series-Ind vs NZ : आखिर क्या हुआ टीम इंडिया को, 50 ओवर भी नहीं खेल पायी

  • इस बार भी नहीं चले पंत, कप्तानी पर उठ रहे सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत -न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। उसकी ओर से वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 रन बनाए। शुभमन गिल ने 13, हुड्‌डा-चाहर ने एक समान 12-12 रन जोड़े।
गेंदबाजी में कीवी टीम की ओर से एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने 3-3 विकेट झटके, जबकि टिम साउदी को दो सफलताएं मिली। फर्ग्युसन और सेंटनर के खाते में एक-एक विकेट आए।
जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में 2 रन बनाए। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे खेल रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *