Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

बच्चे को नहलाने पर पति-पत्नी में हुए झगड़े का हुआ ऐसा खौफनाक अंत

इंदौर : इंदौर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने गुस्से में ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि कुछ ही घंटों में परिवार पूरी तरह से तबाह हो गया। मामला शहर के एरोड्रम थाना इलाके का है जहां रहने वाली एक महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला को उसके पति ने कुछ देर पहले ही डांटा था और इसी से गुस्सा हो उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

एरोड्रम थाना इलाके की विद्या पैलेस कॉलोनी में रहने वाले शुभम जैन की पत्नी निशा जैन उम्र 27 साल ने शुक्रवार शाम को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुभम ने बताया कि उनका एक तीन साल का बेटा है जो घर के बाहर खेल रहा था और इसी दौरान उसके पैर में गंदगी लग गई थी। निशा बच्चे को वापस लेकर आई थी तो उसने बेटे को नहलाने के लिए कहा था। निशा ने बाद में नहलाने की बात कही तो पति शुभम ने नहलाने पर जोर दिया जिसके कारण निशा ने ठंडे पानी से ही बच्चे को नहला दिया। इसी बात को लेकर शुभम ने पत्नी निशा को डांटा था।

जानकारी के मुताबिक पत्नी निशा से हुए झगड़े के बाद पति शुभम अपने कमरे में जाकर सो गया था। कुछ देर बाद जब वो जागा तो कमरे में जाकर देखा तो निशा फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। निशा और शुभम की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। निशा को फांसी के फंदे पर झूला देख शुभम हैरान रह गया और तुरंत पुलिस व परिवारवालों को सूचना दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *