Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

इजराइल पर हमास ने 5 हजार रॉकेट दागे:ये 3 शहरों पर अटैक

नई दिल्ली : फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के तीन शहरों पर रॉकेट अटैक कर दिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजधानी तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे गए हैं। ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे हैं। 5 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ा बढ़ सकता है।

हमास ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट्स से हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इजराइल के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने का ऐलान किया है। इधर, इजराइल की सेना ने भी कहा है कि वो जंग के लिए तैयार है। आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए ‘रेडिनेस फॉर वॉर’ का अलर्ट जारी किया है।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा- चल रहे ऑपरेशन को अल-अक्सा फ्लड नाम दिया गया है। ये येरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।
हमलों के बीच कुछ देर में डिफेंस मिनिस्ट्री के हेडक्वार्टर में इजराइली कैबिनेट की बैठक होगी।

सोशल मीडिया पर हमले की तस्वीरें वायरल

हमले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। अश्कलोन शहर में हुए हमले के एक वीडियो में इमारत और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को जलते देखा जा सकता है। हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 70 साल की बुजुर्ग महिला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *