Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता: 4 मीटर ऊंची सुनामी उठीं; US-जापान तक खतरा, टोक्यो से 20 लाख लोग शिफ्ट

टोक्यो : रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया।

रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था।

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है।

जापान के NHK टेलीविजन के मुताबिक, देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने 20 लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है।

भूकंप-सुनामी से जुड़े फुटेज….

भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।

भूकंप से कामचटका के उत्तरी कुरीलों में एक घर की छत का हिस्सा गिरता नजर आया।

रूस के कामचटका में भूकंप की वजह से कई कारें हिलती नजर आईं।

रूस के कामचटका में भूकंप की वजह से कई कारें हिलती नजर आईं।

कामचटका में भूकंप के झटकों से घरों में रखा सामान हिलने लगा।

कामचटका में भूकंप के झटकों से घरों में रखा सामान हिलने लगा।

जापान के चीबा प्रान्त के सोसा शहर में कुजुकुरी तट पर लहरें टकराती नजर आईं।

जापान के चीबा प्रान्त के सोसा शहर में कुजुकुरी तट पर लहरें टकराती नजर आईं।

कामचटका के किंडरगार्टन स्कूल की इमारत को भूकंप से नुकसान पहुंचा है।

कामचटका के किंडरगार्टन स्कूल की इमारत को भूकंप से नुकसान पहुंचा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *