Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

PAK रक्षा मंत्री बोले- अब जंग होना तय

India Pakistan Tension: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पाक की जंग अब तय है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में जंग होने के सवाल पर कहा कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

वहीं, सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने आज कहा कि भारत सरकार आतंकियों की फंडिंग में शामिल है। वह बॉर्डर पार टेररिज्म को बढ़ावा दे रही है। भारत कई आतंकी कैंप भी चला रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि कनाडा में भी आतंकवाद फैलाने में शामिल है। अब भारत सरकार से सवाल करने का वक्त आ गया है।

उन्होंने ये भी कहा कि अगर भारत को पाकिस्तान की फायरिंग इतनी पसंद है, तो हम आपकी ये ख्वाहिश अपनी पसंद की जगह, समय और तरीके से पूरी करेंगे।

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने भारत के 77 ड्रोन को मार गिराया है। सरकार ने यह भी कहा कि भारत के हमलों में अब तक 31 लोग मारे गए हैं जबकि 57 घायल हुए हैं।

पाकिस्तान से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स…

  • रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि कोई भी देश भारत के साथ नहीं खड़ा है।
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं।
  • वर्ल्ड बैंक ने सिंधु जल संधि में दखलअंदाजी करने से इनकार किया। कहा भारत को मजबूर नहीं कर सकते।
  • पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इंडियन आर्मी जानबूझकर पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बना रही है।
  • पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार पानी को हथियार बनाने पर तुली हुई है।
  • पाकिस्तान सरकार ने सहयोगियों से कर्ज मांगा। बाद में कहा वेबसाइट हैक हो गई थी। पोस्ट डिलीट की।
  • पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने हाजी पीर और पांडो सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियां तबाह कर दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *