Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले-भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करेंगे:कहा- हमने 5 इंडियन फाइटर जेट्स गिराए

नई दिल्ली : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इस्लामाबाद भारत में केवल सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा, नागरिक ठिकानों पर नहीं। आसिफ ने कहा कि जंग की स्थिति में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा। वह टकराव को सैन्य ठिकानों तक ही सीमित रखेंगे।

आसिफ ने भारत के 5 फाइटर जेट्स को उड़ाने के दावे पर बेतुका बयान दिया। बुधवार को CNN के एक इंटरव्यू में जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब सोशल मीडिया पर है।

ख्वाजा आसिफ से पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें अपने दावे को सच साबित करने के लिए कोई सबूत है, तो उन्होंने कहा कि यह सब इंडियन सोशल मीडिया पर भी चल रहा है कि प्लेन का मलबा उनके इलाके में गिरा है।​​​​​

पाकिस्तान ने कई बार दावा किया है कि उसने पांच भारतीय जेट और एक ड्रोन को मार गिराया है। भारत ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तानी PM बोले- भारत को हर एक खून के कतरे की कीमत चुकानी होगी

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ बुधवार को संसद में भाषण देने के बाद टीवी पर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की हिफाजत के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को कुछ ही घंटों में जवाब देकर पीछे खदेड़ दिया है।

पाकिस्तानी PM ने चेतावनी देते हुए कहा, “भारत को खून के हर कतरे की कीमत चुकानी होगी। हमने साबित कर दिया कि पाकिस्तान जानता है कैसे जोरदार जवाब देना है।”

PM शरीफ ने पाकिस्तान की सेनाओं को सलाम किया और कहा कि पूरा देश उनकी बहादुरी और बलिदान पर गर्व करता है। शरीफ ने 2 बार देश को संबोधित किया। पहली बार उन्होंने संसद में अपना संबोधन दिया। इसके बाद उन्होंने टीवी पर जनता को संबोधित किया।

लाहौर में PM शहबाज शरीफ का संबोधन सुनती हुई पाकिस्तानी जनता।

लाहौर में PM शहबाज शरीफ का संबोधन सुनती हुई पाकिस्तानी जनता।

पाकिस्तानी ऑफिसर ने कहा- एक दिन पहले 125 फाइटर जेट्स की जंग हुई

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने CNN से बात करते हुए दावा किया कि 7 मई की रात भारत-पाकिस्तान के फाइटर जेट्स की लड़ाई हालिया इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई थी।

इस दौरान दोनों देशों के 125 फाइटर जेट्स के बीच एक घंटे तक जंग हुई। इस दौरान दोनों देशों में से किसी का भी फाइटर जेट अपनी सीमा से बाहर नहीं गया।

पाकिस्तान में गुजरांवाला के बाद लाहौर में धमाकों का दावा

पाक मीडिया ने गुरुवार को दावा किया है कि भारत ने आज फिर से पाकिस्तान में ड्रोन अटैक किया है। ड्रोन पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरांवाला के डिंगा इलाके में खेतों में गिरा है। इसका मलबा इकट्ठा किया जा रहा है। जियो टीवी ने यह दावा किया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि लाहौर के वाल्टन रोड के पास कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। इससे डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कम से कम दो से तीन विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

पाकिस्तान के कई इलाके में ड्रोन उड़ रहे, हादसे में एक शख्स की मौत

जियो न्यूज के मुताबिक LoC के पास पाकिस्तान के सिंध इलाके में खेंजू में ड्रोन के गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि उसका पिता घायल है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिता को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

खेंजू के एक पुलिस अधिकारारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना घटना की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में लाहौर, चकवल, सियालकोट जैसे इलाकों में ड्रोन उड़ रहे हैं।

रावलपिंडी से सटे चकवल इलाके में एक ड्रोन का मलबा भी मिला है। फुटेज सोशल मीडिया से ली गई है।

रावलपिंडी से सटे चकवल इलाके में एक ड्रोन का मलबा भी मिला है। फुटेज सोशल मीडिया से ली गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *