Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान सम्मान मिला: सुल्तान हैथम ने सम्मानित किया; भारत-ओमान ने ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए

ओमान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला है। उन्हें सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है।

इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए।

समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। इस पर नवंबर 2023 में बातचीत शुरू हुई थी।

इससे पहले पीएम ने बताया कि भारत और ओमान के बीच होने वाला व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी CEPA आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के साझा भविष्य का खाका बताया।

भारत और ओमान के बीच व्यापारिक समझौते पर साइन हुए।

भारत और ओमान के बीच व्यापारिक समझौते पर साइन हुए।

मोदी ने बिजनेस समिट को संबोधित किया

मस्कट में भारत-ओमान बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए मोदी ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप से भी अपील की कि वे भारत में निवेश करें, नए प्रयोग करें और भारत-ओमान के साथ मिलकर आगे बढ़ें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-

QuoteImage

आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए 21वीं सदी में हमें नया भरोसा और नई ऊर्जा देगा। यह हमारे साझा भविष्य का खाका है। इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को नया आत्मविश्वास मिलेगा और हर क्षेत्र में नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे।QuoteImage

पीएम मोदी ने गुरुवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने गुरुवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

मोदी बोले- ओमान से दोस्ती नहीं बदलेगी

ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कितने भी मौसम बदल जाएं लेकिन भारत से उनकी दोस्ती नहीं बदलेगी।

उन्होंने राजधानी मस्कट में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां की विविधता की तारीफ करते हैं।

पीएम मोदी बुधवार शाम को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने औपचारिक बातचीत भी की। रात में सईद ने पीएम मोदी के लिए डिनर भी रखा।

ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

मोदी ने उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

मोदी ने उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

मोदी ने तारिक अल सईद से औपचारिक बातचीत की।

मोदी ने तारिक अल सईद से औपचारिक बातचीत की।

मोदी होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों से मिले।

मोदी होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों से मिले।

मोदी के स्वागत में भारतीय मूल के कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी।

मोदी के स्वागत में भारतीय मूल के कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *