Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

ईरान बोला- न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेंगे, नेतन्याहू का दावा- जंग में इजराइल की जीत हुई:कहा- हमारी दहाड़ से तेहरान हिल गया

तेहरान/तेल अवीव : इजराइल-ईरान के बीच जंग के 12वें दिन, यानी मंगलवार को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इसकी पुष्टि की है और साथ ही इस जंग में अपनी जीत का दावा किया।

इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया।

दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा- ‘हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं।’

ईरान की राजधानी तेहरान में कल विक्ट्री सेलिब्रेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी दी थी।

ईरान में सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

ईरान की राजधानी तेहरान के इंकलाब स्क्वायर पर मंगलवार को विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया

ईरान की राजधानी तेहरान के इंकलाब स्क्वायर पर मंगलवार को विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया

इस सेलिब्रेशन में कई ईरानी महिलाएं भी शामिल हुईं।

इस सेलिब्रेशन में कई ईरानी महिलाएं भी शामिल हुईं।

विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान ईरानी और फिलिस्तीनी झंडे लहराए गए और सुप्रीम लीडर खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए गए।

विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान ईरानी और फिलिस्तीनी झंडे लहराए गए और सुप्रीम लीडर खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए गए।

सेलिब्रेशन के दौरान एक व्यक्ति मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की तस्वीर दिखाते हुए। बाघेरी की इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

सेलिब्रेशन के दौरान एक व्यक्ति मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की तस्वीर दिखाते हुए। बाघेरी की इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

विक्ट्री सेलिब्रेशन में कई महिलाओं ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का पोस्टर लहराकर अपना समर्थन जाहिर किया।

विक्ट्री सेलिब्रेशन में कई महिलाओं ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का पोस्टर लहराकर अपना समर्थन जाहिर किया।

सीजफायर के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें गिरीं, शेयर बाजार चढ़ें

ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर से तेल की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिरीं और दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई।

अमेरिकी शेयर बाजार पूरे दिन मजबूती में रहा। बी. राइली वेल्थ के प्रमुख स्ट्रेटजिस्ट आर्ट होगन ने AFP से कहा, तनाव में कमी के चलते बाजार की हालत बेहतर दिख रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *