तेहरान/तेल अवीव : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी लोगों को तुरंत ईरान की राजधानी तेहरान खाली करने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है।
वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी।
इस बीच इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी रहा। इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की।
इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।
इजराइल-ईरान संघर्ष की 5 फुटेज…

इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ईरान के हमले के बाद काम कर रही रेस्क्यू टीम। (तस्वीर 16 जून की है।)

इजराइल के पेटा टिकवा में ईरान का मिसाइल हमला।

इजराइल के ब्रेई ब्राक में ईरानी हमले के बाद की तस्वीर।

ईरान के तेहरान में नेशनल टीवी न्यूज चैनल पर हमले के बाद की फुटेज।

इजराइल के साथ युद्ध की आशंका के चलते बढ़ी संख्या में लोग ईरान की राजधानी तेहरान से बाहर जा रहे हैं।

