तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी : ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है। पाकिस्तान इस बैठक को होस्ट कर रहा है।
मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की हैं। इसके साथ ही इशाक डार तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान के साथ अलग-अलग बैठकें भी करेंगे। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।
पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश भी कर चुका है। उसने ईरान को 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव भी सौंपा है।
इसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को पूरी तरह बंद करना, मिसाइल कार्यक्रम घटाना, क्षेत्रीय प्रॉक्सी ग्रुप्स से समर्थन रोकना और सैंक्शन्स में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। ईरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।
दूसरी ओर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। अमेरिकी वॉरशिप USS त्रिपोली करीब 3,500 सैनिकों (मरीन और नेवी) के साथ इस इलाके में पहुंच गया है।
ईरान जंग की तस्वीरें…
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान ने शनिवार को इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।

लेबनान के उग्रवादी लड़ाकों ने शनिवार को एक इजराइली टैंक को तबाह कर दिया।

