Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

ट्रम्प बोले- भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे:PAK पीएम से पूछा- ऐसा है न; इटली की पीएम मेलोनी से कहा- आप खूबसूरत हैं

दैनिक उजाला, वर्ल्ड डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिलजुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ देखते हुए पूछा- ऐसा है न?

उन्होंने यह बयान मिस्र के शर्म अल-शेख में हुई गाजा पीस समिट के दौरान दिया। सवाल पूछने के बाद ट्रम्प और मंच पर मौजूद बाकी नेता हंसने लगे।

इसके अलावा ट्रम्प ने भारत को महान देश और पीएम मोदी का नाम लिए बिना उन्हें अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा,

QuoteImage

भारत एक महान देश है, उसके शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, जिन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान अब अच्छे से साथ रहेंगे।QuoteImage

ट्रम्प का यह बयान भारत और पाकिस्तान में मई में हुए संघर्ष को रुकवाने के दावों के बीच आया है।

ट्रम्प ने मेलोनी से कहा- आप खूबसूरत हैं

ट्रम्प ने समिट में शामिल होने पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से कहा, “आप खूबसूरत हैं”। इस दौरान मेलोनी मंच पर ट्रम्प के पीछे खड़ी थीं।

उन्होंने कहा कि अगर आप अमेरिका में किसी महिला को खूबसूरत कहते हैं, तो आपका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ सकता है, लेकिन मैं जोखिम उठाऊंगा।

ट्रम्प ने मेलोनी की तरफ मुड़ते हुए कहा,

QuoteImage

आप नाराज नहीं होंगी अगर मैं कहूं कि आप खूबसूरत हैं, है ना? क्योंकि आप वास्तव में खूबसूरत हैं।QuoteImage

PAK पीएम ने ट्रम्प के दावे का समर्थन किया

मिस्र में हुई समिट के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने के दावे का समर्थन किया।

शहबाज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प वास्तव में शांति पुरुष हैं, उनके प्रयासों के बाद शांति स्थापित हुई है। उन्होंने न सिर्फ भारत-पाकिस्तान की जंग रुकवाई बल्कि दुनिया में 8 संघर्षविराम कराए।

दरअसल ट्रम्प ने गाजा शांति समझौते के लिए इस सम्मेलन को लीड किया था। जिसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता शामिल हुए।

ट्रम्प ने अपनी स्पीच के बीच में शरीफ को बुलाया और पूछा, “क्या आप कुछ कहना चाहते हैं?” साथ ही पाकिस्तान पीएम से आग्रह किया कि “वही बोलें जो आपने मुझसे पिछले दिनों कहा था।”

शरीफ ने करीब पांच मिनट तक संबोधित किया। इसके बाद ट्रम्प फिर पोडियम पर आए और शरीफ के भाषण को शानदार बताया।

शरीफ ने करीब पांच मिनट तक संबोधित किया। इसके बाद ट्रम्प फिर पोडियम पर आए और शरीफ के भाषण को शानदार बताया।

तुर्किये के राष्ट्रपति ने मेलोनी से स्मोकिंग छोड़ने को कहा

तुर्किये के राष्ट्रपति राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से स्मोकिंग छोड़ने के लिए कहा है। दोनों नेताओं ने सोमवार को मिस्र में गाजा पीस समिट में मुलाकात की। इस दौरान एर्दोगन ने कहा,

QuoteImage

मैंने आपको हवाई जहाज से उतरते देखा। आप शानदार लग रही हैं, लेकिन मुझे आपको स्मोकिंग छुड़वानी होगी।QuoteImage

इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हंसते हुए कहा कि यह असंभव है।

इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हंसते हुए कहा कि यह असंभव है। मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया,

QuoteImage

मुझे पता है, लेकिन मैं किसी को मारना नहीं चाहती।QuoteImage

उन्होंने बताया कि स्मोकिंग छोड़ने से उनकी सामाजिकता कम हो सकती है। मेलोनी ने एक किताब में स्वीकार किया कि 13 साल तक धूम्रपान छोड़ने के बाद उन्होंने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया था।

मेलोनी मानती हैं कि स्मोकिंग उन्हें ग्लोबल लीडर्स के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद करती है। वहीं, एर्दोगन ने तुर्किये को स्मोकिंग फ्री बनाने का संकल्प लिया है।

मेलोनी मानती हैं कि स्मोकिंग उन्हें ग्लोबल लीडर्स के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद करती है। वहीं, एर्दोगन ने तुर्किये को स्मोकिंग फ्री बनाने का संकल्प लिया है।

भारत की तरफ से विदेश राज्यमंत्री समिट में शामिल हुए

ट्रम्प ने गाजा पीस समिट के लिए पीएम मोदी समेत 20 से ज्यादा देशों को न्योता भेजा था। हालांकि भारत की तरफ से इसमें विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने हिस्सा लिया।

उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की। सिंह ने X पर पोस्ट कर लिखा-

QuoteImage

गाजा शांति सम्मेलन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात रही। भारत और मिस्र के बीच एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी है।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *