Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति, PM मोदी ने दोस्त पुतिन का ऐसे किया स्वागत

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

यहां पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा है। फिलहाल यह जारी है। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है।

PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने कहा कि वे दोस्त पुतिन का स्वागत करते बहुत खुश हैं। भारत और रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे।

मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए। PM मोदी ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए। PM मोदी ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।

पीएम मोदी ने पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

पीएम मोदी ने पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे से एक ही कार में रवाना हुए।

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे से एक ही कार में रवाना हुए।

यूक्रेन युद्ध के बाद पहला भारत दौरा

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह राष्ट्रपति पुतिन का पहला भारत दौरा है। उनका आखिरी दौरा 6 दिसंबर 2021 को हुआ था। यानी करीब चार साल बाद पुतिन ने फिर भारतीय धरती पर कदम रखेा है।

राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री आवास पहुंचे

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *