Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

ट्रम्प से बहस के बाद जेलेंस्की का ब्रिटेन में स्वागत:PM ने गले लगाया, कहा- हम आपके साथ

लंदन : यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज यानी रविवार को लंदन में यूरोपीय देशों की एक समिट में शामिल होंगे। शनिवार को इंग्लैंड पहुंचने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की का गले लगाकर स्वागत किया। सड़कों पर लोगों ने जोरदार नारों के साथ जेलेंस्की का स्वागत किया गया।

स्टार्मर ने जेलेंस्की से कहा कि आपको पूरे ब्रिटेन का सपोर्ट हासिल है। हम आपके और यूक्रेन के साथ खड़े हैं, भले ही इसमें कितना भी वक्त क्यों न लग जाए। जेलेंस्की ने इस सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

लंदन में आज यूरोपीय देशों की एक समिट होनी है। इस समिट में फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, इटली समेत 13 देश शामिल होंगे। साथ ही NATO के महासचिव और यूरोपीय संघ और यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट भी शामिल होंगे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ ब्रिटिश PM अपने आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर निकलते हुए।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ ब्रिटिश PM अपने आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट से बाहर निकलते हुए।

यूक्रेन को 24 हजार करोड़ का लोन दिया

ब्रिटेन ने यूक्रेन को 24 हजार करोड़ का लोन दिया। इसके लिए शनिवार को ब्रिटिश PM स्टार्मर और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समझौते पर साइन किए। द कीव पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस लोन को G7 देशों की एक्सट्रा-ऑर्डिनरी रेवन्यू एक्सीलरेशन (ERA) पहल के तहत दिया गया है।

इस लोन का इस्तेमाल यूक्रेन के जरूरी हथियार खरीदने में किया जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में G7 देशों ने यूक्रेन को 50 बिलियन डॉलर यानी 4.3 लाख करोड़ रुपए की मदद देने का वादा किया था।

यूक्रेन को सपोर्ट के मुद्दे पर EU के दो देश सहमत नहीं

यूक्रेन के सपोर्ट के मुद्दे पर यूरोपियन यूनियन (EU) के अंदर भी दरार नजर आ रही है। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का कहना है कि वो यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य तौर पर मदद नहीं देंगे। यूक्रेन कभी भी सैन्य ताकत के दम पर रूस को बातचीत के टेबल पर नहीं ला पाएगा।

इससे पहले हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने भी जेलेंस्की के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का सपोर्ट किया है। व्हाइट हाउस में दोनों के बीच हुई बहस के बाद उन्होंने ट्रम्प को मजबूत और जेलेंस्की को कमजोर कहा था। उन्होंने ट्रम्प का धन्यवाद भी किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *