Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन, शोक में डूबा ISRO

नई दिल्ली : पिछले दो सप्ताह से पूरा देश ISRO को अंतरिक्ष में मिली कामयाबी का जश्न मना रहा था। पहले चंद्रयान-3 मिशन को दक्षिणी ध्रुव पर मिली सफलता और फिर आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग। लेकिन इसी बीच इसरो से एक दुखद खबर आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा एन वलरमति ही संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन इन्होनें ही किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी। उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

इसरो के किसी भी मिशन में जितने भी लॉन्च होते थे, उनके काउंटडाउन के दौरान जो 10,9,8… की जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। वलरमती का अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। इस मिशन के काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई दी थी, वो ISRO वैज्ञानिक N वलरमती की ही थी। तमिलनाडु राज्य के अलियायुर से आने वालीं वलरमती ने अंतिम सांस चेन्नई में ली।

Related Post

One thought on “चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन, शोक में डूबा ISRO”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *