Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

जयपुर में भीषण अग्निकांड: होली से पहले एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, मृतकों में 3 बच्चे भी

जयपुर : राजधानी जयपुर में देर रात भंयकर अग्निकांड का मामला सामने आया है। जिसमें पूरा परिवार सोते समय जिंदा जल गया। मरने वालों में मजदूर दम्पत्ति के साथ-साथ उनके तीन बच्चे शामिल है। घटना विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने जले हुए शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पांचों शवों को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव की है। जहां पर रात में जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे, तभी अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में पति-पत्नी सहित उनके तीन बच्चे जिंदा जल गए। मरने वाले बिहार के मधुबनी निवासी है, जो जयपुर में किराए के मकान में रहते थे। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। सीएम भजनलाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *