Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

15 साल तक गहलोत के OSD रहे डॉ देवाराम सैनी, अब भजनलाल सरकार में एक महीने में दूसरी बार ट्रांसफर

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लगभग 15 साल तक विशेषाधिकारी रहे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी डॉ देवाराम सैनी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह बना है एक महीने के भीतर दूसरी बार हुआ उनका ट्रांसफर।

भजनलाल सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर रात जारी हुई 165 आरएएस अफसरों की तबादला सूची में एक नाम डॉ देवाराम सैनी का भी रहा। नई ज़िम्मेदारी के अनुसार उन्हें कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में रजिस्ट्रार लगाया गया है।

2 फरवरी को किया था तबादला

भजनलाल सरकार ने इसी महीने (2 फरवरी) की शुरुआत में 39 आरएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की थी। इनमें एक नाम गहलोत के ओएसडी रहे डॉ देवाराम सैनी का भी था। उन्हें बांसवाड़ा में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर लगाया गया था।

सरकार के आदेश पर सैनी को बांसवाड़ा में संभागीय आयुक्त पद का ज़िम्मा संभाले अभी एक महीना भी पूरा नहीं बीता कि उनका फिर तबादला कर दिया गया है। ऐसे में अब डॉ सैनी को बांसवाड़ा से निकलकर बीकानेर जाना होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *