- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार रहते हैं
जम्मू : श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर के परेड ग्राउंड में 711 फायर वॉरियर्स के छठे बैच ने इंडियन आर्मी की अमर परंपराओं के साथ अपना पासिंग आउट मार्च किया। इस शानदार पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की, जिनकी मौजूदगी ने इस मौके को और भी खास बना दिया। इस समारोह की रौनक बढ़ाने वाले कुछ खास मेहमान चिनार कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव समेत सेना के आला अधिकारी थे।
इस अवसर पर इन जवानों को जब अधिकारियों ने सम्मानित किया गया तो इनके माता-पिता ने अपने बेटों को सम्मानित होते देख फख्र से इनका सर ऊंचा हुआ। हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के बाद, यह परेड देश की ताकत और एकता की एक मजबूत निशानी के तौर पर देखी जा रही थी।
मुश्किल समय में पूरी की ट्रेनिंग
यह वह ग्रुप हैं जिसकी ट्रेनिंग शुरू हुए मुश्किल से एक हफ्ता हुआ था कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू हो गया। ऑपरेशन के हाई-इंटेंसिटी वाले समय में की गई जबरदस्त ड्रिल ने इन नए ट्रेंड नौजवानों के लिए सोने पर सुहागा जैसे काम किया जिस से उनमें एक मजबूत इरादा पैदा हुआ यही कारण है कि आज का नजारा त्याग, हिम्मत और देशभक्ति की जीती-जागती मिसाल था।
इन जवानों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह के शब्द प्यार भरे और वजनदार दोनों थे उनके अनुसार इन जवानों का कमिटमेंट सिर्फ उनको अपने काम के लिए नहीं है, बल्कि पूरे भारत के लिए है। यह जम्मू और कश्मीर के सबसे अच्छे बेटे हैं, जो अब देश का सबसे मजबूत पिलर बन गए हैं।” उनकी भावनाएं परेड ग्राउंड में गहराई तक गूंज रही थीं, उन्होंने इंस्ट्रक्टर की दिल से तारीफ की, उस बेहतरीन ट्रेनिंग स्टैंडर्ड की तारीफ की जिसने लड़के को डिसिप्लिन और हिम्मत की मिसाल बना दिया।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने की तारीफ
दिल को छू लेने वाले एक लम्हे में, मुख्यमंत्री, लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव, मेजर जनरल अभिजीत मित्रा और मेजर जनरल सौरभ शर्मा ने मिलकर गर्व करने वाले माता-पिता को उनके अनकहे बलिदान और देश की सेवा के लिए उनके बेटों को गौरव पदक से सम्मानित किया। पास आउट हुए जवानू के परिजन भी इस मौके पर बेहद खुश दिख रहे थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने JKLI रेजिमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार रहते हैं।

