Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट प्रज्ञा ध्वनि जारी, देखें किये वादे

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र (विजन डॉक्यूमेंट) manifesto प्रज्ञा ध्वनि जारी कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बेंगलुरु में पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। कांग्रेस पार्टी अपना manifesto पहले ही जारी कर चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के manifesto प्रज्ञा ध्वनि में भाजपा ने ऐलान किया। बीपीएल परिवार को तीन सिलेंडर मुफ्त, यूनिफार्म सिविल कोड का वादा, पांच लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं, किसानों को बीज के लिए 10 हजार रुपए, हर वार्ड में अटल आहार केंद्र और परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का ऐलान किया।

कर्नाटक में दोबारा सरकार बनाने के लिए भाजपा अपने घोषणापत्र में महिलाओं पर फोकस किया है। है। शहरी नियोजन के साथ स्टार्ट-अप को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं का भाजपा ने वादा किया। वहीं, पहली दफा वोटिंग कर रहे युवा मतदाताओं पर भी भाजपा आंख लगाए बैठी है। इसके लिए पार्टी रोजगार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं ला रही है। फसल ऋण माफी, सब्सिडी, स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें भाजपा ने अपने चुनावी वादों की सूची में शामिल किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *