Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

कर्नाटक : बीजेपी विधायक ने कांग्रेस के डीके शिवकुमार को बताया अपना गुरू

नई दिल्ली : भारत जनता पार्टी आगामी लोगसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों जुटी हुई है। इसी बीच बीजेपी के विधायकों की पार्टी को लेकर नाराजगी सामने आई है। कर्नाटक बीजेपी के विधायक एसटी सोमशेखर गौड़ा ने कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को अपना गुरू बताया है। राजनीतिक गलियारों में सोमशेखर गौड़ा सुर्खियों में छाए हुए है। अब उनके बयान पर बीजेपी के नेता और राज्य के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई की प्रतिक्रिया सामने आई है। बसवराज बोम्मई ने मीडियो से बात करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय मुद्दों पर सोमशेखर गौड़ा नाराज है। उनसे बात कर समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

कर्नाटक में बीजेपी विधायकों की मुलाकात पर भी बोम्मई का बयान सामने आया है। पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि जब मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहा तब कांग्रेस के कई विधायक मुझसे मिलने आते थे। क्योंकि विधायकों की उनकी विधानसभा से जुड़े कई काम सरकार ही कर सकती है। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरी मुद्दों से ध्यान बांटने की कोशिश कर रहे है। बोम्मई ने कहा कि वह सरकार के ऊपर लगे भ्रष्टाचार, ठेकेदारों को पैसे के भुगतान नहीं होने जैसी बड़ी समस्याओं से अपना ध्यान बंटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक कांग्रेस में नहीं जाएंगे, सभी विधायक हमारे पास ही रहेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *