Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

खरगे के बयान पर बिगड़े BJP विधायक के बोल- सोनिया गांधी को कहा ‘विषकन्या’

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में जहरीली बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीले सांप जैसा कहा था। जिसको सियासी बंवडर शुरू हुआ। बाद में विरोध बढ़ने पर खरगे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह उन्होंने पीएम मोदी के लिए नहीं बल्कि बीजेपी की विचारधारा के लिए कहा था। खरगे के इस आपत्तिजनक बयान पर मचा घमासान अभी थमा भी नहीं था कि भाजपा के एक विधायक ने यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कह दिया। कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी को विषकन्या कहा। उनका यह संबोधन खरगे द्वारा पीएम मोदी को जहरीला सांप कहे जाने का जवाब कहा जा रहा है।

कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कोप्पल में आयोजित एक जनसभा में सोनिया गांधी को विषकन्या कहा। जनसभा को संबोधित करते हुए बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया पीएम मोदी को मान रही है। एक समय अमरीका ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। लेकिन अब वहीं अमरीका मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाता है।

खरगे के बयान पर पलटवार- सोनिया को विषकन्या कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे के बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, वो (खरगे) उनकी (पीएम मोदी) की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वो जहर उगलेंगे। लेकिन जिस पार्टी में आफ नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या है? सोनिया गांधी ने चीन और पाकिस्तान के साथ एजेंट के रूप में काम किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *