Breaking
Mon. Feb 23rd, 2026

गीत-संगीत, डांस और फैशन शो एवं मनमोहक प्रस्तुति के बीच हुआ कृदय 2.0 का समापन

  • श्रद्धा-भावना से किए गए कार्य से मिलती है सफलता : कुलाधिपति

मथुरा : केएम विश्वविद्यालय का छह दिवसीय कृदय 2.0 वार्षिकोत्सव के समापन कुलाधिपति किशन चौधरी के आर्शीवचनों के साथ हुआ। उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रतिभाशाली प्रस्तुती की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने कैरियर के लक्ष्य को निर्धारित करने का सुझाव दिया और कहा आप अगर श्रद्धा और भावना से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेंगी। सफलता के लिए हमें स्वयं नियम बनाने होंगे, जिनका पालन ही हमें सफल बना देता है। महापुरुषों के जीवन चरित्र को पढ़ेंगे तो आप में सुधार होगा।

विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति ने मंच से परफॉर्मेंस छात्रों के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा हम सभी के अंदर टेलेंट(हुनर) है, ओवर डब्लामेंट चाहिए, तो स्वयं को खेलों में शामिल करें तो आप मंजिल प्राप्त कर लेंगे। वार्षिकोत्सव का आयोजन करना विवि के लिए उपलब्धि का क्षण होता है, अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह खुशी का पल जीवन के यादगार अवसरों में एक होता है, केएम विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पूर्व छह दिवसीय कृदय2.0 के समापन सत्र का शुभारंभ विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति, परीक्षा नियंत्रक(सीओई) समीक्षा भारद्वाज, डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील अग्रवाल, मेडीकल प्राचार्य पीएन भिसे, पशु चिकित्सालय के डीन डा. अजय प्रकाश, चांसलर सलाहाकार डा.एसपी गोस्वामी, डा. दिनेश कुमार, ऋषभ चौहान, वैभव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। गीत-संगीत, डांस और फैशन शो एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुति से विवि के विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया।

इस बार के कृदय 2.0 में फैशन उत्सव भी देखने को मिला। जिसमें छात्र-छात्राओं ने फैशन के जलवे बिखेरे। ‘जब हम जवां होंगे….के गीत ने सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। फैशन के रैंम्प, हरियाणा के सांगों पर सोलो डांस ने सीटियों का शोर और मोबाइल से फोटो लेने की होड़ मचा दी। इसी प्रकार से एमबीबीएस की छात्रा ने मां पर कविता प्रस्तुत की तो सभी स्तंभ रह गए। बांसुरी वादन ने सभी का मन जीत लिया वहीं सुनहरी आवाज में तूने चोरी किया मेरा जीया ओ मेरे प्रिया…..पर तालियों के शोर से पूरा कैम्पस गूंज उठा। कृदय 2.0 के मंच पर स्टूडेंटसों ने अपने-अपने हुनर का खूब परिचय दिया। समापन अवसर पर फैशन शो आयोजित हुआ, इसमें छात्राएं जब रैंप पर चलीं तो पीछे खड़े सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने खूब तालियां बजाईं। आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ विभिन्न परिधानों का प्रदर्शन हुआ।

विवि की गायत्री, धान्या गु्रप, यशस्वी, कीर्तिका-अंकित, मुस्कान, कीर्तिका शर्मा ग्रुप, रोहित रैंप, नीतिका-तनीशा, श्रेया, नीलेश-रिया, सिद्धांत, अंकिता, नंदनी देवांशी, माही-अभय, तनिष्का-प्राची, फल्गुनी ग्रुप, सम्यक ग्रुप, फैशन शो सहित विवि के मेडीकल अन्य फैकल्टी की छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुती का मंचन किया। मं

च का संचालन सौम्या, श्रुति वेदी, अश्लेषा, अविंशका ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवि के सभी संकायों के डीन, प्रोफेसर, यूजी-पीजी डाक्टर्स सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *