Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पत्नी ने सोते समय पति की गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी महिला ने पुलिस को बताई हैरान कर देने वाली वजह

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नई मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी पत्नी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक के पिता ने पुलिस में दर्ज कराया केस

मामले की अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि क्षेत्र के ‘ए टू जेड’ रोड इलाके में शुक्रवार को 30 वर्षीय कविता ने अपने 40 वर्षीय पति संजय कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता भोपाल सिंह ने कविता पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने कविता को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी ने महिला बताई हत्या की वजह

पुलिस ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान कविता ने बताया कि उसने सोते समय संजय की गला घोंटकर हत्या की थी। उसने बताया कि हत्या का कारण संजय द्वारा अपनी पहली पत्नी के कारण उसकी उपेक्षा करना था।’ 

पहली पत्नी मृतक के पैतृक गांव में रहती है

पुलिस के अनुसार, संजय और कविता की शादी साल 2000 में हुई थी। संजय की पहली पत्नी उसके पैतृक गांव टांडा माजरा में रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *