Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

बेगूसराय में PM ने किया 6 लेन ब्रिज का उद्घाटन:नीतीश कुमार के साथ पुल पर घूमे, गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया

गयाजी : PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री पुल पर घूमे। उन्होंने अपने गले से गमछा निकाला और हाथ से घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। ब्रिज के नीचे बने घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे।

PM को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी घाटों पर नजर आई। प्रधानमंत्री करीब 37 मिनट तक ब्रिज पर रुके।

6 लेन ब्रिज पर PM मोदी

PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया।

PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया।

नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

PM ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

PM ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था।

प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था।

गयाजी से 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की

इससे पहले गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की।

PM ने कहा- ‘हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।’

‘पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।’

‘पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।’

खुली गाड़ी से अभिवादन करते हुए पहुंचे PM

गया में प्रधानमंत्री खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे। सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ थे।

गया में प्रधानमंत्री खुली गाड़ी से मंच तक पहुंचे। सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी साथ थे।

गयाजी में PM को देखकर कार्यक्रम में पहुंचे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

गयाजी में PM को देखकर कार्यक्रम में पहुंचे लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

प्रधानमंत्री ने कहा- भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और कुर्सी भी जाएगी

PM ने कहा- ‘जिसने पाप किया है, वो अपने पाप को दूसरों से छिपाता है, लेकिन खुद तो जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है। कोई बेल पर बाहर है, कोई रेल के खेल में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।’

‘ये लोग कानून का विरोध कर रहे हैं। ये लोग मोदी को भांति-भांति की गाली दे रहे हैं। बाबा साहेब ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि सत्ता के भूखे लोग भ्रष्टाचार करेंगे और कुर्सी से चिपके रहेंगे। अब भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और कुर्सी भी जाएगी।’

PM बोले- जनता का सेवक बनकर खुशी होती है

PM मोदी ने कहा- मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक हर किसी को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच में बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए। केवल बिहार में 38 लाख से अधिक घर बने। गयाजी में 2 लाख लोगों को घर मिला है। हमने सिर्फ चारदीवारी नहीं दी, बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है। इनमें बिजली-पानी, गैस कनेक्शन की सुविधाएं दी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *