Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

बिहार के कटिहार में राहुल गांधी पानी में उतरे:मखाने की खेती देखी, किसानों से मिलकर समस्याएं जानी; पप्पू यादव से भी मिले

कटिहार : बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का शनिवार को 7वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सुबह कटिहार के सिमरिया पहुंचे।

यहां राहुल मखाने की खेती देखने के लिए घुटनों तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे। किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिख, ‘बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मजदूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं। आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी। बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है।’

आनेवाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी।

कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मतदाता अधिकार यात्रा वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है।

तस्वीरें….

कटिहार के कुर्सेला में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़।

कटिहार के कुर्सेला में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *