Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

बेगूसराय में तालाब में कूदे राहुल गांधी, मछली पकड़ने लगे:बोले- दिल्ली से बिहार सरकार चल रही; मोदी सिर्फ ट्रम्प नहीं, अडाणी-अंबानी से भी डरते हैं

खगड़िया | बेगूसराय : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (2 नवंबर) को खगड़िया में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं।

आज सुबह मैं और सहनी जी तालाब में मछली पकड़ने गए। ये इसलिए क्योंकि लोगों को लगे कि मेरे साथ राहुल गांधी खड़े हैं। PM मोदी कहते हैं फेसबुक चलाइए। इंस्टाग्राम चलाइए। ऐसा क्यों, ऐसा इसलिए कि वो नहीं चाहते कि आप दूसरी चीजों की बातें करें। आप जो डेटा इस्तेमाल करने के लिए पैसे देते हैं वो ये अडाणी और अंबानी को दे देते हैं।

ये लोग वोट चोरी कर के सरकार बनाते हैं। वोटिंग के दौरान आपको बूथों पर जाना है और देखना है कि ये लोग वोट चोरी न कर पाएं। आप हमारे कैंडिडेट्स को जिताइए। महागठबंधन की सरकार बनाइए।

बेगूसराय में सभा के बाद राहुल मछली पकड़ने पहुंचे

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद वो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ 3KM दूर तालाब में पहुंचे। मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। नाव पर सवार होकर तालाब में गए और छलांग लगाई।

इस दौरान मुकेश सहनी कांग्रेस नेता कन्हैया और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं।

राहुल गांधी के मछली पकड़ने और तालाब में नहाने की तस्वीरें…..

राहुल गांधी नाव से तालाब के पानी में कूदे।

राहुल गांधी नाव से तालाब के पानी में कूदे।

बेगूसराय में मछुआरों के साथ जाल से मछली पकड़ते राहुल गांधी।

बेगूसराय में मछुआरों के साथ जाल से मछली पकड़ते राहुल गांधी।

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों के साथ तालाब में डुबकी लगाई।

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों के साथ तालाब में डुबकी लगाई।

मोदी 56 इंच वाले डरपोक हैं

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने PM मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ’56 इंच की छाती वाला डरपोक है। गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी, लेकिन वो किसी से डरते नहीं थे। इंदिरा भी किसी से नहीं डरती थीं।

उन्होंने कहा, ‘मोदी डरपोक हैं। इस मर्द से ज्यादा दम इंदिरा में था। मोदी जी ट्रम्प से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है। मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है।’

राहुल ने कहा, ‘मोदी जी को आप बोलो योग के 3-4 आसन करो हम आपको जिता देंगे। वो करने लगेंगे। आज कहो आप डांस करो, हम जिता देंगे वो डांस करने लगेंगे। चुनाव के बाद अडाणी, अंबानी इनसे जो मांगेंगे ये दे देंगे।’

इंदिरा ने अमेरिका को चुप कराया, मोदी ट्रम्प से डरे

‘ट्रम्प अलग-अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है। कहता है मैंने मोदी को झुका दिया। उनके मुंह से एक आवाज नहीं निकली। ऐसा आदमी बिहार में कभी विकास नहीं ला सकता। ट्रम्प हमारी सेना के बारे में बोल रहा है। हमारी वायुसेना के बारे में बोल रहा है। मोदी जी चुप हैं।’

‘इंदिरा गांधी ने अमेरिका को चुप करा दिया था। ट्रम्प कहता है मैंने मोदी को फोन लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर रोको और फिर ऑपरेशन रुक गया। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं बिहार आकर कहें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है।’

राहुल बोले-मोदी सिर्फ ट्रम्प नहीं अडाणी-अंबानी से भी डरते हैं

राहुल ने कहा, मोदी सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति से नहीं डरते हैं, उनका कंट्रोल अडाणी और अंबानी के भी हाथ में हैं। चुनाव के दिन तक आप जो भी कहेंगे मोदी वो करेंगे. चुनाव के बाद न आएंगे, न कुछ करेंगे।

अगली बार जब वो आए तो कहना मोदी जी हम आपको ये सीट जितवा देंगे, आप डांस करो, वो कर देंगे। आज कहो आप डांस करो, हम जीता देंगे वो डांस करने लगेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *