Breaking
Sun. Mar 8th, 2026

निशांत ने JDU जॉइन की, नीतीश मौजूद नहीं थे:बोले- पापा पर विश्वास बनाए रखिए, उन्होंने 20 साल में जो काम किए उन्हें आगे ले जाऊंगा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए।

निशांत ने कहा, ‘मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’

इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।

इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार की CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे।

निशांत के JDU जॉइन करने की फ़ोटो

संजय झा ने निशांत को JDU की सदस्यता दिलाई।

संजय झा ने निशांत को JDU की सदस्यता दिलाई।

ललन सिंह ने निशांत को पार्टी का गमछा पहनाया।

ललन सिंह ने निशांत को पार्टी का गमछा पहनाया।

इससे पहले जब उनकी गाड़ी पार्टी ऑफिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी। कार्यकर्ता हाथी, घोड़ा और ऊंट लेकर निशांत के स्वागत में पहुंचे थे। बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भी मोकामा से पटना पहुंचे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *