Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

नीतीश के बिना पटना में PM मोदी का रोड शो:फूलों से सजी गाड़ी से निकले; बालकनी से लोगों ने उतारी आरती, ललन सिंह साथ रहे

पटना : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पटना में रोड शो किया। फूलों से सजी गाड़ी से 2.8 किमी का लंबा रोड शो दिनकर चौक से शुरू हुआ।

करीब 40 मिनट चला रोड शो उद्योग भवन पहुंच कर खत्म हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री हाथ में पार्टी सिंबल कमल का फूल लेकर हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।

कुछ लोग घर की छत से पीएम की आरती उतारते नजर आए, कई जगह फूलों की बारिश कर उनका स्वागत हुआ। ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगे।

गाड़ी में PM मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री नितिन नवीन, दानापुर से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया भी रथ पर मौजूद रहे।

इस रोड शो के जरिए पीएम मोदी पटना की 14 विधानसभा को साधने की कोशिश है।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री पटना के तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। यहां से निकलने के बाद राजभवन में PM NDA नेताओं के साथ डिनर करेंगे।

PM मोदी ने दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की

PM मोदी ने दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की

दिनकर चौक से पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ।

दिनकर चौक से पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ।

हाथ में पार्टी सिबंल लिए पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया।

हाथ में पार्टी सिबंल लिए पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया।

घर की बालकनी से महिलाओं ने आरती उतारी।

घर की बालकनी से महिलाओं ने आरती उतारी।

पीएम ने सिर झुका कर लोगों का अभिवादन किया।

पीएम ने सिर झुका कर लोगों का अभिवादन किया।

घर की बालकनी से भाजपा का झंडा दिखाती महिला।

घर की बालकनी से भाजपा का झंडा दिखाती महिला।

पीएम के स्वागत में बने मंच से आरती की गई।

पीएम के स्वागत में बने मंच से आरती की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *