Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

नवरात्र- सीतामढ़ी में EVM वाला पंडाल:वैशाली में ऑपरेशन सिंदूर तो सारण में गरुड़ की थीम, बेगूसराय में ट्रंप को महिषासुर बनाया

पटना : नवरात्र की अष्टमी पर बिहार के दुर्गा पंडालों में मां के 8वें रूप महागौरी की पूजा हो रही है। बिहार विधानसभा का असर भी पंडालों पर दिख रहा है। सीतामढ़ी में EVM वाला पंडाल बनाया गया है।

वैशाली में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर पूरे पंडाल को दिखाया गया है। सारण में 32 दिनों में 10 लाख से ज्यादा खर्च कर गरुड़ की थीम दुर्गा पंडाल बनाया गया है।

बेगूसराय के विष्णुपुर चांदनी चौक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है।

मंगलवार सुबह CM नीतीश कुमार पटना के शीतला माता मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नीतीश ने बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा की।

सीतामढ़ी में EVM वाला पंडाल बनाया गया है।

सीतामढ़ी में EVM वाला पंडाल बनाया गया है।

बेगूसराय में मां को ट्रंप का वध करते दिखाया गया है।

बेगूसराय में मां को ट्रंप का वध करते दिखाया गया है।

सारण में गरुड़ की थीम पर दुर्गा पंडाल बनाया गया है।

सारण में गरुड़ की थीम पर दुर्गा पंडाल बनाया गया है।

वैशाली में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर पंडाल को बनाया गया है।

वैशाली में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर पंडाल को बनाया गया है।

तेजस्वी यादव ने अष्टमी पर पूजा की

वैशाली में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल

वैशाली के महुआ प्रखंड क्षेत्र के गांधी चौक पर केदारनाथ मंदिर के रूप में बना भव्य पंडाल बनाया गया है।

वैशाली में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पंडाल

वैशाली के महुआ नीम चौक पर ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पंडाल को सजाया गया है।

सीतामढ़ी में EVM की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है

सीतामढ़ी में एक पूजा पंडाल में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रदर्शन किया गया है। इसमें 17 देवी-देवताओं के नाम उनके चुनाव चिह्नों के साथ अंकित हैं, जबकि 18वें स्थान पर ‘नोटा’ का विकल्प है। शहर के पुनौरा मध्य विद्यालय प्रांगण स्थित मां शक्ति पूजा समिति द्वारा यह पंडाल बनाया गया है।

सारण के एकमा में 10 लाख की लागत से गरुड़ पंडाल बनाया गया

एकमा में करीब 10 लाख की लागत से गरुड़ पक्षी के आकार में पंडाल बनाया गया है, जो पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को देखने के लिए आसपास के गांवों और दूर-दराज से लोग लगातार पहुंच रहे हैं। पूजा समिति के सदस्य और पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार काका ने बताया कि इस अद्भुत पंडाल को तैयार करने में लगभग 35 दिन तक लगातार 24 घंटे 8 कारीगरों ने कड़ी मेहनत की है।

नित्यानंद राय ने हाजीपुर में की पूजा

नवरात्र की महाष्टमी पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर संस्कृत महाविद्यालय में मां दुर्गा की पूजा की ।

अनंत सिंह की पत्नी-बेटों ने डाकबंगला चौराहे में की पूजा

बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा विधायक नीलम देवी अपने दोनों बेटों के साथ आज मंगलवार को पटना के डाकबंगला चौराहा में बने पंडाल में पूजा करने पहुंचीं। इस दौरान नीलम देवी ने कहा, मोकामा से अनंत सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। मैं तो उपचुनाव लड़ी थी। बेटा सब भी प्रचार प्रसार में लगे थे। छुट्टी पर आए थे, अब पढ़ने के लिए विदेश चले जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *