Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

राज्यसभा के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे नीतीश:एक ही गाड़ी में बैठे थे CM, नितिन नवीन और शाह; तेजस्वी बोले- बीजेपी ने मुख्यमंत्री को टॉर्चर किया

पटना : बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’

नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है।

इधर, अमित शाह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। नीतीश कुमार, नितिन नवीन और शाह एक ही गाड़ी से विधानसभा पहुंचे।

अब नीतीश कुमार का पूरा पोस्ट

सीएम नीतीश कुमार आज नामांकन करने विधानसभा जा सकते हैं। इधर, सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया।

खबर से जुड़े हाईलाइट्स

  • बेगूसराय, नालंदा समेत कई जिलों में नीतीश के राज्यसभा जाने का विरोध हो रहा है।
  • मंत्री मदन सहनी सुबह CM हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यंत्री से मिलने का वक्त नहीं मिला।
  • JDU ऑफिस में हंगामा हो रहा है। ललन सिंह के विरोध में नारे लग रहे हैं।
  • कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखते हुए JDU ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया है।
  • CM हाउस पहुंचे JDU विधायक प्रेम मुखिया का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।
  • मुख्यमंत्री आवास के बाहर JDU कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा मुर्दाबाद के नारे लगाए।
  • ललन सिंह ने कहा, CM का जो फैसला होगा, सभी को मानना होगा।
  • विधानसभा के बाहर भी JDU कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *