Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

रोहतास में SI की पत्नी ने किया सुसाइड:सरकारी क्वार्टर में मिली लाश, 10 महीने पहले हुई थी शादी; पिता बोले-दामाद प्रताड़ित करता था

सासाराम, रोहतास : बुधवार की देर रात SI की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। SI ज्ञानदीप कुमार घर पहुंचे तो पत्नी को पंखे से लटका देखा। फिर ज्ञानदीप ने घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी।

घटना करगहर थाना क्षेत्र के सरकारी आवास की है। इस बिल्डिंग में कई पुलिस अधिकारी के परिवार रहते हैं। मृतक की पहचान वैशाली के सराय निवासी मीनू कुमारी (26) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 10 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी।

इसी कमरे में महिला ने सुसाइड किया है।

इसी कमरे में महिला ने सुसाइड किया है।

मृतका के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज

SDPO कुमार वैभव ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच विवाद था। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर महिला ने सुसाइड किया है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। वे लोग करगहर पहुंचे तो पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया है।’

10 माह पहले हुई थी शादी

ज्ञानदीप कुमार की शादी 10 महीने पहले 18 नवंबर 2024 को मीनू कुमार के साथ हुई थी। मृतका मूल रूप से वैशाली के सराय की रहने वाली थी। उसका ससुराल मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में है। शादी के बाद पति के साथ रोहतास जिले में रह रही थी। बता दें कि 2 साल से दरोगा ज्ञानदीप कुमार करगहर थाना क्षेत्र में तैनात हैं।

पिता ने जो आवेदन दिया।

पिता ने जो आवेदन दिया।

बेटी को दामाद करता था प्रताड़ित

मृतका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने अपने दामाद पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए करगहर थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत में लिखा, ‘मेरी बेटी को दामाद छोटी-छोटी बातों पर परेशान करता था। वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मैंने बेटी को कई बार समझाया था कि पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे झगड़े होते हैं, उन्हें सहन करना चाहिए, लेकिन वह सहन नहीं कर सकी। पति से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या की है।’

घर में लड़ाई करने के बाद ड्यूटी पर गए थे SI

SDPO कुमार वैभव ने बताया कि ‘बुधवार की शाम भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद रात 9 बजे ज्ञानदीप थाना चले गए। करीब 2 घंटे बाद वे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पत्नी को काफी आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मृतका के पिता को फोन पर सूचना दी। पुलिस अधिकारियों और परिजनों की सहमति से दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान मीनू कुमारी पंखे से लटकी मिली।

महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर FSL टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *