Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

प्रेमी संग मिलकर पति को मारा:तकिए से जान निकलते तक मुंह-दबाया, रात भर शव के साथ सोई रही

  • सुबह बताया-शराब पीने से गई जान

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मार डाला। दरअसल पत्नी का अपने ही गांव के मैकेनिक युवक से अवैध संबंध था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। पति को बीच रास्ते से हटाकर पत्नी अपने प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। इसलिए उसने वारदात की।

मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। 25 जुलाई की रात प्रेमी ने पहले पति को खूब शराब पिलाई जब वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गया तो उसे घर छोड़ने आ गया। फिर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर तकिए से उसका दम घुटते तक मुंह दबाए रखा जिससे उसकी जान चली गई।

घटना के बाद प्रेमी चला गया और पत्नी रात भर उसके पास सोई रही। सुबह का इंतजार करती रही। अगले दिन सुबह घर वालों के सामने रोने का नाटक करने लगी। परिवार वालों ने शराब के अधिक सेवन से मौत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन दशगात्र से पहले ससुर को शक होने पर वह थाने पहुंचा। तब मामले का खुलासा हुआ।

दोनों आरोपी हिरासत में है।

दोनों आरोपी हिरासत में है।

डेढ़ साल से मैकेनिक से अफेयर

कोपरा नगर पंचायत के रहने वाले चुम्मन साहू (35 साल) और प्रतिमा साहू (30 साल) की शादी को 4 साल हो गए थे। उनके 2 बच्चे है। 1 साल की बेटी, 2 साल का बेटा है। चुम्मन किसान परिवार से था लेकिन वह बेरोजगार था।

इसी गांव के रहने वाले दौलत पटेल पेशे से मैकेनिक था। वह बिजली के काम से चुम्मन के घर आया करता था। पिछले डेढ़ साल से दौलत और चुम्मन की पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। घर में कई बार दोनों रंगे हाथ पकड़ाए जिसके बाद पति प्रतिमा को मारा भी करता था। घर वालों को भी इसकी जानकारी थी।

मॉर्निंग वॉक हजारों लोग निकलते है। कोर्ट ने इसे ध्यान में रखकर फैसला। न्यूनतम छोड़कर अधिकतम सजा चुना।

मोबाइल पर की मर्डर की प्लानिंग

आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि अफेयर के बाद और पति की मारपीट से परेशान पत्नी अब प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। घटना वाली रात दोनों ने मोबाइल पर मर्डर की पूरी प्लानिंग की थी।

मृतक चुम्मन साहू।

मृतक चुम्मन साहू।

पहले पति को शराब पिलाई, फिर तकिए से मुंह दबाया

25 जुलाई की रात दौलत ने चुम्मन को अधिक शराब पिलाई। जब चुम्मन घर लौटा तो दौलत भी उसके साथ आया। पति के सोते ही प्रतिमा और दौलत ने तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रतिमा कई घंटे तक मृत पति के साथ बिस्तर पर सोती रही।

सुबह होने से पहले प्रतिमा ने परिवार वालों को जगाया और मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन बताया। परिजनों ने उसकी बात मानकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

लेकिन ससुर बिसेलाल को बहू की बातों पर संदेह था। उन्हें अपने बेटे के होश-हवास की जानकारी थी और गांव के बिजली कर्मी दौलत का घर आना-जाना भी उन्हें खटक रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पत्नी एक वीडियो में हंसते नजर आई।

गिरफ्तारी के बाद पत्नी एक वीडियो में हंसते नजर आई।

ससुर को शक, फिर सामने आया सच

दशगात्र समाप्त होने के बाद बिसेलाल ने पाण्डुका थाने में जाकर बहू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रतिमा और दौलत को हिरासत में ले लिया।

पहले दोनों ने इनकार किया, लेकिन अलग-अलग पूछताछ में वे टूट गए और हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूछताछ में प्रतिमा ने आरोप लगाया कि पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए दौलत के साथ उसके संबंध बन गए। प्रतिमा ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों ने पति की मौजूदगी में ही घर पर कई बार संबंध बनाए थे।

SDOP नेहा सिन्हा ने बताया कि घटना के करंट साक्ष्य नहीं थे, उस समय पीएम नहीं हो पाया था। इसलिए परिस्थिति जन्य साक्ष्य जुटाना जरुरी थी। उसी रात दोनों के बीच कई बार फोन में बात हुई। जिसके आधार पर हत्या का खुलासा हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *