Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

फरीदाबाद- चलती वैन में महिला से गैंगरेप, 2 हिरासत में:लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, 3 घंटे घुमाया, फिर सड़क पर फेंककर भाग गए

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। महिला के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं।

थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रहती है। पीड़ित की बहन का कहना है कि युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। फिर उसके साथ गाड़ी में रेप किया।

फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।

फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।

  • दोस्त के घर जाने का कहकर निकली थी: मामला फरीदाबाद के कल्याणपुरी इलाके का है। पीड़ित की बहन ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे छोटी बहन का फोन आया। बोली कि घर में मां से कहासुनी हो गई है। इसलिए दोस्त के घर जा रही हूं। दो-तीन घंटे में लौट आऊंगी।
  • घर आने के लिए दो युवकों से लिफ्ट ली: बहन ने बताया कि दोस्त के घर से निकलने में उसे देर हो गई। जब वह रात करीब 12 बजे दो नंबर चौक से कल्याणपुरी 3 नंबर चौक तक जाने के लिए गाड़ी ढूंढ रही थी, तब उसने वैन से लिफ्ट ली। उसमें 2 युवक सवार थे।
  • 3 घंटे तक वैन में लेकर घुमाते रहे युवक: पीड़ित की बहन का आरोप है कि दोनों युवक उसे कल्याणपुरी चौक के बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। वे गुरुग्राम हनुमान मंदिर से भी आगे ले जाकर उसे 3 घंटे तक वैन में कैद कर घूमते रहे। इस दौरान रेप किया। उसने विरोध भी किया, लेकिन गाड़ी से बाहर आवाज नहीं निकल पाई। रोड सुनसान थी, जिससे कोई सुन नहीं पाया।
अस्पताल में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान लेकर FIR दर्ज कर ली गई है।

अस्पताल में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान लेकर FIR दर्ज कर ली गई है।

  • आरोपियों ने सड़क पर फेंका: बहन के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने SGM नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंक दिया और भाग गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। खून बह रहा था। उसके चेहरे पर 10 से 12 टांके आए हैं। सुबह करीब 3:30 बजे मेरी छोटी बहन ने मुझे करीब 10 से 12 बार फोन किया। मैंने फोन देखने के बाद जब उसे कॉल किया तो उसने पूरी घटना बताई। मैं उसे लेने मौके पर पहुंची तो देखा कि वह खून से लथपथ थी, कपड़े फटे हुए थे और वह बुरी तरह रो रही थी।
  • निजी अस्पताल में एडमिट कराया: पीड़ित की बहन बोली- मैं उसे सिविल अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली रेफर किया, लेकिन मैंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया है।
  • 3 बच्चों की मां, निजी कंपनी में जॉब करती है: बहन के अनुसार पीड़ित ने खुद बताया कि लिफ्ट देने वाले युवकों ने उसके साथ रेप किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से सदमे में है। वह शादीशुदा है, लेकिन पति से अलग होकर मां के पास रहती है। उसके 3 बच्चे हैं। वह एक निजी कंपनी में जॉब करती है।

पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को को हिरासत में लिया है। थाना इन्चार्ज श्री भगवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *