Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा बढ़ाई:दिल्ली ब्लास्ट​​ के बाद अब 5 कंपनियों की सिक्योरिटी; देखने चढ़े लोगों के वजन से छज्जा टूटा

फरीदाबाद : हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ ने आज (11 नवंबर) चौथे दिन में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को यात्रा फरीदाबाद पार कर पलवल में एंटर हो गई। आज पूरे दिन पलवल में ही पदयात्रा चलेगी। मितरोल गांव में रात्रि विश्राम होगा।

सोमवार को यात्रा ने करीब 15 किमी की दूरी तय की। इसके बाद पलवल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पदयात्रा में शामिल लोगों को ठहराया गया। आज की यात्रा यहीं से सुबह 8 बजे शुरू हुई।

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में पहले हरियाणा पुलिस की 3 कंपनियां लगी हुई थीं। हादसे के बाद 2 अतिरिक्त कंपनियां सुरक्षा में लगाई गई हैं। पुलिस के सुरक्षा घेरे में धीरेंद्र शास्त्री चल रहे हैं।

सोमवार शाम को पलवल में एक दुकान का छज्जा गिर गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। लोग छत पर चढ़कर धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा देख रहे थे।

सुबह यात्रा शुरू होने के साथ मंत्री गौरव गौतम भी धीरेंद्र शास्त्री के साथ मौजूद रहे।

सुबह यात्रा शुरू होने के साथ मंत्री गौरव गौतम भी धीरेंद्र शास्त्री के साथ मौजूद रहे।

पलवल में गांव असावटा के पास जब यात्रा रुकी, यहां धीरेंद्र शास्त्री ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ खाना खाया।

पलवल में गांव असावटा के पास जब यात्रा रुकी, यहां धीरेंद्र शास्त्री ने वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ खाना खाया।

वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ नाश्ता कर रहे धीरेंद्र शास्त्री

सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए वाल्मीकि समाज के साथ धीरेंद्र शास्त्री खाना खा रहे हैं। वृन्दावन के चित्र विचित्र महाराज साथ में खाना खा रहे हैं।

3 दिन की यात्रा में अब तक क्या-क्या हुआ…

पहला दिन: 10 किलोमीटर चली यात्रा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा पहले दिन करीब 10 किलोमीटर चली थी। 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई यात्रा ने अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं।”

यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले।

दूसरा दिन: 15 किलोमीटर चली यात्रा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा दूसरे दिन करीब 15 किलोमीटर चली। यात्रा सुबह 8 बजे फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड से शुरू हुई। इस दौरान उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवा ध्वज फहराकर सनातन के जयकारे लगाए। सीकरी गांव के शगुन गार्डन में यात्रा का रात्रि ठहराव हुआ।

यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ रहे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। उसने बाबा को बताया कि वह भक्त है। वहीं कुछ युवक धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए क्रेन पर चढ़ गए। इसके बाद शास्त्री ने माइक से युवकों को कहा कि ऊपर हाईटेंशन तार है।

तीसरे दिन की यात्रा के दौरान पलवल में इसी छज्जे पर खड़े होकर लोग धीरेंद्र शास्त्री को देखने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान छज्जा गिर गया।

तीसरे दिन की यात्रा के दौरान पलवल में इसी छज्जे पर खड़े होकर लोग धीरेंद्र शास्त्री को देखने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान छज्जा गिर गया।

तीसरा दिन: धीरेंद्र शास्त्री को सिख समुदाय ने पगड़ी पहनाई

तीसरे दिन सीकरी से शुरू हुई पदयात्रा ने पलवल में एंट्री ली। इस दौरान सिख समुदाय ने धीरेंद्र शास्त्री को पगड़ी पहनाई। बाघोला गांव में एक व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर पकड़ लिए। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने व्यक्ति के कंधे पर हाथ रख उन्हें अपने साथ चलाया।

बाघोला में यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मुसलमानों को गालियां देने वाला कभी हिंदू नहीं हो सकता। हिंदू वो है, जो अपने सनातन के लिए तालियां बजवा दे। हमें अपनी बात रखी चाहिए। इस देश में जितने मुसलमान रहते हैं, उनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिनके पूर्वज हिंदू हैं। पहले ये लोग हो गए थे। अब समय बढ़िया है, वापस आ जाएं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- विचारों में परिवर्तन तक नहीं रुकेंगे

धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कि विदेशी ताकतें कितनी भी कोशिश कर लें हमें तोड़ने की, लेकिन हम एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा- फरीदाबाद में एक देशद्रोही के घर से सफेद पाउडर मिला है जो बम बनाने के काम आता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवार को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक विचारों का परिवर्तन नहीं आएगा तब तक वह नहीं रुकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *