Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा में ढोल बजाया:नीली पोशाक में निकले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर; ट्रक पर चढ़कर युवकों ने फूल बरसाए

फरीदाबाद : हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (12 नवंबर) पांचवां दिन है। यात्रा पलवल के तुमसरा गांव से शुरू हो चुकी है। धीरेंद्र शास्त्री ने आज नीले रंग की पोशाक पहनी हुई है।

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के लिहाज से हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां पदयात्रा के साथ चल रही हैं। इस दौरान कुछ युवक ट्रक और पेड़ों पर चढ़ गए। उन्होंने पदयात्रा पर फूल बरसाए। रास्ते में धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर ढोल भी बजाया।

यात्रा दोपहर को बंचारी गांव में भोजन के लिए रुकेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम होडल अनाज मंडी में होगा। पूरे दिन यात्रा 16 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

कल धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि हम जहां से चले, वहां एक देशद्रोही के घर से विस्फोटक पदार्थ मिला। वह किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ा था। विदेशी ताकतें हमें डराने के लिए ये सब कर रही हैं। हम सब भारतीयों को इन्हें जवाब देना पड़ेगा।

पदयात्रा के पांचवें दिन धीरेंद्र शास्त्री नीले रंग की पोशाक पहनकर चले।

पदयात्रा के पांचवें दिन धीरेंद्र शास्त्री नीले रंग की पोशाक पहनकर चले।

पांचवें दिन पदयात्रा पलवल के तुमसरा गांव से शुरू हुई। काफी संख्या में श्रद्धालु धीरेंद्र शास्त्री के साथ चल रहे हैं।

पांचवें दिन पदयात्रा पलवल के तुमसरा गांव से शुरू हुई। काफी संख्या में श्रद्धालु धीरेंद्र शास्त्री के साथ चल रहे हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां लगाई गई हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की 5 कंपनियां लगाई गई हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए कुछ महिलाएं क्रेन पर चढ़ गई थीं। उन्हें कुछ देर बाद ही नीचे उतार लिया गया।

धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए कुछ महिलाएं क्रेन पर चढ़ गई थीं। उन्हें कुछ देर बाद ही नीचे उतार लिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *