Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

हरियाणा पुलिस SI को गोली मारने वाले का सुसाइड:जींद पुलिस देहरादून पकड़ने पहुंची तो खुद को गोली मारी

जींद : हरिद्वार में जींद CIA टीम के सब इंस्पेक्टर को 2 गोलियां मारने वाले आरोपी सुनील कपूर ने रविवार को देहरादून में सुसाइड कर लिया। वह अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था। पुलिस उसे पकड़ने लगी तो उसने खुद के सिर में गोली मार ली।

सुनील कपूर ने जींद के पूर्व SP के खिलाफ महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण की एक मेल वायरल की थी। पूर्व SP ने सुनील कपूर पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को CIA टीम पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। बस स्टैंड के पास SI सुरेंद्र जैसे ही उसे पकड़ने लगे तो सुनील ने SI पर 2 गोलियां चलाईं, जिससे SI घायल हो गए।

इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। SI को गंभीर हालत में ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है।

सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र को बाजू और पेट में गोलियां लगीं। उनका ऋषिकेश के एम्स में इलाज चल रहा है।

सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र को बाजू और पेट में गोलियां लगीं। उनका ऋषिकेश के एम्स में इलाज चल रहा है।

घटना पर जींद SP की 3 बातें…

  • SI को गोली मारकर फरार हुआ: SP कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को सुनील कपूर ने हरिद्वार में CIA टीम के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद से जींद पुलिस लोकल पुलिस की मदद से आरोपी का पता लगा रही थी।
  • देहरादून में रिश्तेदार के घर में छिपा: SP ने आगे बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि सुनील देहरादून के लक्ष्मण चौक पर स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर पर छिपा है और उसने खुद को एक कमरे में बंद कर रखा है। पुलिस टीम उस घर पर पहुंची और सुनील के रिश्तेदारों की मदद से कमरा खुलवाया।
  • टीम को देखकर घबराया, गोली मारी: पुलिस ने बताया कि टीम को देखते ही सुनील घबरा गया। उसने अपने हाथ में पकड़ी पिस्तौल से खुद के सिर पर गोली मार ली। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। इस मामले में देहरादून पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सुनील कपूर की फाइल फोटो। इसमें वह पिस्तौल टांगे हुए है।

सुनील कपूर की फाइल फोटो। इसमें वह पिस्तौल टांगे हुए है।

सुनील कपूर के बारे में

  • आभूषणों के नगों की दुकान चलाता: सुनील कपूर आसरी गेट पर आभूषणों में लगने वाले नगों की दुकान चलाता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका बड़ा भाई वकील है। माता-पिता घर ही रहते हैं। सुनील का परिवार खुद को जाने माने पहलवान व एक्टर बिंदु दारा सिंह का करीबी बताता है।
  • स्टिंग ऑपरेशन कर चर्चा में आया: सुनील कपूर ने सरकारी विभागों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कई स्टिंग ऑपरेशन किए। साथ ही एक पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल किया था। इस वजह से सुनील शहर में काफी चर्चित हो गया था।
  • 2018 में जानलेवा हमला हुआ: 2018 में सुनील कपूर पर दुकान में घुसकर जानलेवा हुआ था। नकाबपोश बदमाशों ने उस पर लाठी डंडे बरसाए थे। उस समय भी शहर के कई महत्वपूर्ण लोगों के साथ एक पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाया गया था।
  • हमले के बाद पुलिस सिक्योरिटी मिली: हमले के बाद सुनील कपूरा को जिला पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी भी मिली थी। इसके अलावा उसने अपना गन का लाइसेंस भी बनवा लिया था। IPS अफसर की तरफ से केस दर्ज होने के बाद अभी तक उसका लाइसेंस कैंसिल नहीं हुआ था।
ये वीडियो अप्रैल 2018 की है। सुनील कपूर पर कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ये वीडियो अप्रैल 2018 की है। सुनील कपूर पर कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

SI को गोली मारने की घटना

  • आरोपी को देखते ही पीछे दौड़ पड़े SI: पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को 5 बजे के करीब हरिद्वार बस अड्डे के आसपास ऋषिकेश की तरफ जाने वाले मुख्य रोड पर SI सुरेंद्र को सुनील कपूर जाते दिखा। जिसके बाद वह उसकी तरफ दौड़ पड़े। सुनील कपूर को भी भनक लगी तो वह भी भागने लगा।
  • उठते ही SI को मारी 2 गोलियां: तभी सुरेंद्र ने सुनील को पकड़ने की कोशिश की तो सुनील कपूर नीचे गिर गया और सुनील की टांग में उलझ कर सुरेंद्र भी नीचे गिर गए। सुनील कपूर के हाथ में पिस्तौल थी, सुनील ने उठते ही सुरेंद्र की तरफ फायरिंग कर दी। इसमें सुरेंद्र को पेट, बाजू पर 2 गोलियां लगीं।
  • भागते-भागते ऑटो रोकने की कोशिश की: गोली लगने के बाद सुरेंद्र उठ नहीं पाए और सुनील वहां से भाग गया। भागते समय सुनील ने कई ऑटो को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने अपना ऑटो नहीं रोका। इसके बाद वह पैदल ही भाग गया। पुलिस के बाकी साथी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र को अस्पताल लेकर गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *